Monday, May 4, 2015

Gharelu Nuskhe or Ayurvedic Tips.

 Ayurvedic Tips and Nuskhe




आयुर्वेद में बताए गए नुस्खे हमारे स्वास्थ्य के बहुत फायदेमंद हैं और इनसे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होने की संभावनाएं भी काफी कम रहती हैं। आयुर्वेद के अनुसार घर में मिलने वाली कई साधारण चीजें दवा की तरह काम करती हैं। इन साधारण चीजों में लहसुन, बादाम, दूध, हल्दी, जीरा, अजवाइन आदि शामिल हैं। यहां जानिए घर में मिलने वाली इन सामान्य चीजों का किस प्रकार उपयोग करने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर हो सकती हैं...

1. दूध की मलाई और बारीक पिसी हुई मिश्री को एक साथ मिलाएं और इसका सेवन नियमित रूप से करें। ऐसा करने पर कमजोरी दूर होती है और शरीर बलवान होता है। चेहरे पर रौनक बनी रहती है।

2. यदि आपकी त्वचा रूखी और बेजान दिखाई देती है तो ये नुस्खा अपनाएं। जौ का आटा, हल्दी, सरसो का तेल पानी में मिलाकर उबटन बनाएं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इस प्रकार नियमित रूप से करते रहे। आपका चेहरा चमकने लगेगा।

3. यदि सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं तो नाक में 2 बूंद सरसों का तेल डालें और दूध में हल्दी मिलाकर पिएं, इससे शीघ्र आराम मिलता है।

4. कमजोरी के दूर करने के लिए यह उपाय करें। सफेद मूसली या धोली मूसली का चूर्ण बनाएं। यह चूर्ण एक चम्मच और एक चम्मच पिसी मिश्री मिलाएं। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ पीएं। ऐसा करने पर कमजोरी दूर हो जाती है।

5. नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं, इससे रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।

6. रोज सुबह नींबू और शहद को गुनगुने पानी में डालकर पीएं। इससे शरीर का अतिरिक्त फैट कम हो जाता है।

7. आंवले का मुरब्बा का सेवन नियमित रूप से करते रहेंगे तो सभी प्रकार की कमजोरी दूर हो जाएगी।

8. गैस की समस्या हो तो यह नुस्खा अपनाएं। अजवाइन और जीरा समान मात्रा में एक साथ भून लें। इसके बाद इस मिश्रण को पानी में उबाल कर छान लें और छने हुए पानी में चीनी मिलाकर पिएं। ऐसा करने पर एसिडिटी से राहत मिलती है।

9. शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए रोज रात को सोने से पहले लहसुन की दो कलियां निगल लें। फिर थोड़ा-सा पानी पिएं। ऐसा नियमित रूप से करें।

10. शक्ति बढ़ाने के लिए आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इस मिश्रण को प्रतिदिन एक चम्मच मात्रा में रात को सोने से पहले ग्रहण करें। इसके बाद थोड़ा-सा पानी पिएं।

11. रोजाना नहाने से पहले शरीर पर तथा चेहरे पर तेल मालिश करें और मालिश करने के बाद गुनगुने पानी से स्नान करें। ऐसा करने आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा। दूध में केसर मिलाकर पीएं, रंग-रूप निखर जाएगा।

12. नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है।

13. पुदीना सिरदर्द की समस्या में एक रामबाण औषधि माना जाता है। पुदीने का रस थोड़ी मात्रा में लिया जाए या पुदीने की चाय पी जाए तो सिरदर्द में तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा अगर सिरदर्द बहुत ज्यादा तेज हो तो पुदीना का तेल हल्के हाथों से सिर पर लगाने से सिरदर्द बंद हो जाता है।

14. यदि आप बालों की रूसी और बाल झड़ने से बहुत परेशान हैं तो यह नुस्खा अपनाएं। अमरबेल के पौधे से रस तैयार करें और फिर इसे सिर पर लगाएं। ऐसा प्रतिदिन करें। कुछ ही दिनों में बालों की समस्याएं दूर हो जाएंगी।

15. यदि कोई चोट लगी हो और वह पक जाए तो यह नुस्खा अपनाएं। आंकड़े की पत्तियां लेकर आएं और इसकी सतह पर सरसों का तेल लगाएं। इसके बाद ये पत्तियां घाव पर लगाएं। ऐसा करने पर जल्दी ही घाव का मवाद बाहर निकल जाएगा। साथ ही, इस उपाय से घाव जल्दी सूखने लगता है।

16. मुंह के छालों से मुक्ति चाहिए तो यह उपाय करें। दिन में कम से कम तीन बार कच्चे दूध से अच्छी तरह गरारे करें, जलन शांत हो जाएगी और छाले ठीक होने लगेंगे।

No comments:

Post a Comment